MENU

अक्षत कलश यात्रा में भक्तों ने लगाए जयकारे नई बाजार में अक्षत कलश यात्रा भगवामय हुआ कस्बा

सकलडीहा संवाद!

 09/Jan/24

नई बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य संगठनों की ओर से मंगलवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए अक्षत को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कस्बा के गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी भी शामिल रहे।

मंगलवार की दोपहर में नई बाजार पुलिस चौकी के पास रामभक्त एकत्र हुए। यहां अक्षत कलश, अयोध्या मंदिर की झांकी, राम दरबार की झांकी लेकर शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे और जयकारे के बीच अक्षत कलशयात्रा कस्बा भ्रमण करते हुए दुर्गा माता मन्दिर मैदान में पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, मुसाफ़िर प्रजापति, रंजय पाण्डेय , अशोक गुप्ता, मराछू राजभर, पन्ना यादव, राजनाथ मौर्या, रतन राम, जितेंद्र राजभर, पिंटू राजभर, कमलेश चौहान, सोनू यादव, विजय राम आदि लोग शामिल रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3065


सबरंग